मुख्य बातें

कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत: पुलिस ने सिविल डिफेंस की मदद से शव निकाला, मामला दर्ज कर जांच शुरू – Sirohi News

कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत:  पुलिस ने सिविल डिफेंस की मदद से शव निकाला, मामला दर्ज कर जांच शुरू – Sirohi News

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के जनापुर गांव में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। मृतक अपनी जमीन पर खेती और घर में सब्जी बेचने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, जनकपुर निवासी देवाराम (46) पुत्र हीराराम मीणा सुबह अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, लोगों ने बताया कि देवाराम खेत और कुएं की तरफ गए थे। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने कुएं के बाहर देवाराम की चप्पल और एक प्लास्टिक की बोतल पड़ी देखी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पिंडवाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए सिरोही जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस टीम के गोपाल कनौजिया, मुकेश राणा, हितेश माली, इमरान खान और नेकराम ने वीडियो की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और समाजसेवी शिवलाल प्रजापति की निजी एंबुलेंस की मदद से शव को पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिंडवाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देवाराम मीणा किन परिस्थितियों में कुएं में गिरे, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *