भीलवाड़ा शहर के एक ज्वेलरी शोरूम में गुरुवार को अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग पास के फर्नीचर दुकान तक भी पहुंच गई। मामला शहर के कोतवाली थाना के राजेंद्र मार्ड रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स का है। सुबह करीब 11:15 बजे आग लगी थी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। एक साथ पहुंची 6 गाड़ियां इधर, जैसे ही डीपी ज्वेलर्स शोरूम में आग लगने की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की एक साथ 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले आग की लपटें पास की दुकान तक पहुंच गई थी। हालांकि आग किस कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, शोरूम के सेकेंड फ्लोर में पर ये आग लगी थी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
Source link
