मुख्य बातें

महिलाओं को परेशान करने वाले 11 मनचले गिरफ्तार: बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने किया विशेष डिकॉय ऑपरेशन – Didwana-Kuchaman News

महिलाओं को परेशान करने वाले 11 मनचले गिरफ्तार:  बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने किया विशेष डिकॉय ऑपरेशन – Didwana-Kuchaman News

डीडवाना-कुचामन जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में ‘कालिका’ टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालिका टीमों ने कुचामन सिटी, मकराना और लाडनूं में विभिन्न स्थानों पर डिकॉय ऑपरेशन चलाए। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई और मनचलों की पहचान कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई। कुचामन सिटी में कालिका टीम ने 10 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 7 मनचलों को गिरफ्तार किया। लाडनूं में एक युवक और मकराना में तीन युवकों को पकड़ा गया। जिलेभर में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से कानून का पालन करने और महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *