मुख्य बातें

गोपाल कांडा ने नगर-परिषद निर्माण कार्यों की विजिलेंस जांच मांग: सीएम को किया पत्राचार, आरोप-अधिकारी मिलीभगत-घटिया सामग्री का इस्तेमाल – Sirsa News

गोपाल कांडा ने नगर-परिषद निर्माण कार्यों की विजिलेंस जांच मांग:  सीएम को किया पत्राचार, आरोप-अधिकारी मिलीभगत-घटिया सामग्री का इस्तेमाल – Sirsa News


हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा ने नगर परिषद के अंतर्गत शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की विजिलेंस जांच की मांग की है। आरोप है कि निर्माण कार्यों में अनियमिताएं बरती जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्राचार किया है, जिसमें नि

.

सीएम नायब सिंह का 15 मई शुक्रवार को सिरसा दौरा है। यहां पर वे सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इससे पहले प्रशासन की ओर से शहर में टूटी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है और कचरे के लगे ढेर हटाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की ओर से यह पत्राचार 12 मई को सीएम के नाम लिखा गया था, जिसके बाद अब शेयर किया गया है। एक तरह से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी दूरी बनाए हुए हैं। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के दौरान भी उनके साथ नहीं दिखे। अब नगर परिषद में निर्माण कार्यों की पोल खोलते हुए खुलकर सामने आए है।

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की ओर से सीएम को किया गया पत्राचार

शहर में सड़कों का बुरा हाल

शहर में सड़कों एवं गलियों का हर जगह बुरा हाल है और टूटी पड़ी है। बरसाती एवं सीवरेज पाइप लाइन के चलते सड़कों को एक साल से ज्यादा समय से उखाड़ा हुआ है। अब ठेकेदारों की ओर से काम पूरा होने के बाद उन सड़कों पर इंटरलॉक ईंटें बिछाई गई है, जबकि सड़क सीसी की उखाड़ी गई थी। यह इंटरलॉक ईंटे भी उबड़-खाबड़ लगाई गई है।

वहीं, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का कहना है कि ये टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और जो कम रेट लगाता है, उसे मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *