मुख्य बातें

फतेहाबाद में 14 करोड़ से बिछेगी पाइप लाइन: 2000 एकड़ भूमि को मिलेगी जलभराव से राहत; दुड़ाराम बोले-सीएम ने मिटाई सालों की समस्या – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में 14 करोड़ से बिछेगी पाइप लाइन:  2000 एकड़ भूमि को मिलेगी जलभराव से राहत; दुड़ाराम बोले-सीएम ने मिटाई सालों की समस्या – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में सिंचाई विभाग की ओर से नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बड़ोपल और चिंदड़ में बरसाती पानी निकासी के लिए आखिरकार काम शुरू हो गया है। गांव बड़ोपल क्षेत्र में खेतों से बारिश का पानी निकालने के लिए खाराखेड़ी माइनर के साथ 900 एमएम व्यास की आरसीसी एनपी-3 पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 9.75 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। मेन पाइप लाइन की लंबाई लगभग 8.6 किलोमीटर होगी। इससे अब बारिश के दिनों में खेतों में पानी नहीं भरेगा, जिससे किसानों की दो हजार एकड़ से ज्यादा में फसलें खराब नहीं होंगी। दुड़ाराम बोले-14 करोड़ के दो अलग प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे पाइप लाइन के शिलान्यास समारोह में पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि गांव चिंदड़, सारंगपुर तथा खासा महाजन क्षेत्र के खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए भी अलग परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इस योजना का नक्शा एवं प्रस्ताव हरियाणा स्टेट ड्रेनेज एवं फ्लड कंट्रोल बोर्ड की 57वीं बैठक में स्वीकृत किया गया है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी और आगामी मानसून सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने सालों पुरानी समस्या का समाधान किया दुड़ाराम ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हजारों एकड़ कृषि भूमि को जलभराव से राहत मिलेगी, जिससे किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में गांव, किसान और खेती को मजबूत बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सीएम ने सालों पुरानी किसानों की इस समस्या का समाधान करके बड़ी राहत देने का काम किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *