मुख्य बातें

‘सिर्फ शेरशाहवादी घुसपैठिए’-AIMIM विधायक: SIR में भी बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं पाए गए,कहा-कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता – Kishanganj (Bihar) News

‘सिर्फ शेरशाहवादी घुसपैठिए’-AIMIM विधायक:  SIR में भी बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं पाए गए,कहा-कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज में जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर दिए जा रहे बयानों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। इस मामले पर विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

.

इसी क्रम में, AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पर निशाना साधा है। आलम ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए अफसोस होता है कि वह हिंदुस्तान में जी रहे हैं, लेकिन उन्हें हिंदुस्तानी होने पर गर्व है।

AIMIM विधायक तौसीफ आलम।

तौसीफ आलम ने ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ‘सिर्फ शेरशाहवादी घुसपैठिए’ कहने से बचना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि घुसपैठिया किसे कहते हैं। आलम ने दावा किया कि भाजपा द्वारा कराए गए SIR में भी बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं पाए गए, इसलिए यह मामला ही नहीं बनता।

शेरशाहवादी बिरादरी को डरने की जरूरत नहीं

AIMIM विधायक ने जोर देकर कहा कि किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने अपनी शेरशाहवादी बिरादरी को आश्वस्त किया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

आलम ने यह भी याद दिलाया कि भारत को सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आजाद कराया है। उन्होंने बताया कि शेरशाह सूरी एक महान राजा थे और उन्हीं के नाम पर शेरशाहवादी समुदाय का नाम रखा गया है, जिसे सरकार से आरक्षण भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सरकार होने के बावजूद किसी को यह हक नहीं मिलता कि वह किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *