मुख्य बातें

नैनवां में शिक्षकों का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन: शिक्षा व्यवस्था बचाने और भेदभावपूर्ण रवैए के खिलाफ सौंपा ज्ञापन – Bundi News

नैनवां में शिक्षकों का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन:  शिक्षा व्यवस्था बचाने और भेदभावपूर्ण रवैए के खिलाफ सौंपा ज्ञापन – Bundi News

बूंदी के नैनवां में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को नैनवा अध्यक्ष पंकज जैन और मंत्री देवराज गुर्जर के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था को बचाने और अधिकारियों के कथित भेदभावपूर्ण रवैए के विरोध में किया गया। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में ग्रीष्मावकाश सहित सभी अवकाशों को यथावत रखने और उनमें किसी प्रकार की कटौती न करने की बात कही गई। शिक्षकों ने सत्र 2026-27 के लिए जारी शिविरा कैलेण्डर में संशोधन की मांग भी की। इसके अतिरिक्त, आठ साल से बंद तृतीय वेतन श्रृंखला सहित शेष सभी संवर्गों के स्थानांतरण करने और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को पूरा करने की मांग भी शामिल थी। शिक्षकों ने यह भी मांग की कि 2019 से अब तक क्रमोन्नत सभी विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी की जाए। स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पद सृजित कर पदस्थापन किया जाए। साथ ही, शिक्षकों को सभी गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने और आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) को सुचारू रूप से जारी रखने की बात भी उठाई गई।
अन्य मांगों में प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करना, संविदा शिक्षकों को नियमित करना, संगठन के लंबित मांगपत्र के बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान करना शामिल था। मॉडल स्कूल के शिक्षकों के लिए समय पर बजट उपलब्ध कराने और शारीरिक शिक्षकों का स्थायीकरण करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई। इस प्रदर्शन के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगन मीणा, जिला उप सभाअध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, नैनवा उपाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, महिला मंत्री निर्मला जायसवाल, मीडिया प्रभारी शान मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मीणा, सभाअध्यक्ष कन्हैयालाल चौपदार, कोषाध्यक्ष धोलूलाल मीणा, उप सभाअध्यक्ष रामकेश और दुर्गाशंकर मीणा, राजाराम मीणा, रामपाल मीणा, मोहन जायसवाल, कृष्णगोपाल नोगिया, नाथूलाल बैरवा, रामधन चौधरी, बुद्धि प्रकाश चौधरी, मोहन प्रजापत, अरविंद वर्मा, महेशनारायण शर्मा, अक्षय जैन, ओमप्रकाश नागर, कैलाश गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, सोनू नामा, गायत्री सोनी, शबाना, प्रिया सहित कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। कंटेंट: अश्विनी शर्मा, नैनवां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *