मुख्य बातें

मुरादाबाद में महिला ने सुसाइड किया: एनिवर्सरी धूमधाम से मनाने का वादा कर पति दिल्ली चला गया, इसी पर नाराज थी बीवी – Moradabad News

मुरादाबाद में महिला ने सुसाइड किया:  एनिवर्सरी धूमधाम से मनाने का वादा कर पति दिल्ली चला गया, इसी पर नाराज थी बीवी – Moradabad News

मुरादाबाद में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को धूमधाम से मनाना चाहती थी। पति ने भी इसका वादा किया था। लेकिन ऐन टाइम पर पति को कुछ जरूरी काम आ गया तो वह दिल्ली चला गया। इसी से नाराज महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी में विवाहिता ने अपने पति से फोन पर बात करने के बाद कमरे में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति शादी की सालगिरह से एक दिन पहले किसी काम से दिल्ली गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कटघर क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित हनुमान मूर्ति के पास रहने वाले यशवीर ने अपनी बेटी काजल की शादी दो साल पहले पीतल नगरी निवासी मनोज प्रजापति के साथ की थी। मनोज एक फर्म में काम करता है। 11 मई को मनोज और काजल की शादी की दूसरी सालगिरह थी। पति-पत्नी ने सालगिरह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया था, लेकिन अचानक किसी काम से मनोज को 10 मई की रात दिल्ली जाना पड़ गया। उसे 15 मई को दिल्ली से लौटकर आना था। परिवार में मनोज के दो भाई, भाभी, माता पिता है।परिजनों ने बताया कि काजल ने बुधवार को दोपहर पति को फोन किया। पहले खाना खाने के बारे में पूछा तो मनोज ने बताया कि मैंने खा लिया है। मनोज ने भी पत्नी से खाने के बारे में पूछा तो बताया कि अभी काम करके खत्म किया है। अब खाना खाऊंगी। दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। पति से फोन पर बात करने के बाद काजल दोपहर 2 बजे अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब काजल कमरे से बाहर नहीं आई तो सास ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। सास ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। काजल का शव फंदे से लटका था। परिजनों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *