मुख्य बातें

लुधियाना में 2 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत: जेल में हवालाती की तबीयत बिगड़ने से गई जान; साउथ सिटी में मेड ने लगाई फांसी – Ludhiana News

लुधियाना में 2 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत:  जेल में हवालाती की तबीयत बिगड़ने से गई जान; साउथ सिटी में मेड ने लगाई फांसी – Ludhiana News

लुधियाना में वीरवार को दो अलग-अलग इलाकों में हुई मौतों के मामलों ने सनसनी फैला दी। एक ओर ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर साउथ सिटी में एक कोठी में काम करने वाली महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सेंट्रल जेल में हवालाती की मौत
ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में बंद 65 वर्षीय करनैल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को जेल के अंदर करनैल सिंह की संदिग्ध हालात में तबीयत खराब हो गई। पहले उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर जेल डॉक्टरों ने तुरंत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साउथ सिटी में महिला का शव फंदे से लटका मिला
दूसरी घटना साउथ सिटी इलाके की है, जहां एक कोठी में मेड का काम करने वाली महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 38 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब कोठी मालिक ने महिला को कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना PAU पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कांस्टेबल अरशान ने बताया कि पार्वती के दो बच्चे हैं और वह पिछले कुछ समय से मानसिक व आर्थिक परेशानी से जूझ रही थी। पुलिस रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *