मुख्य बातें

नूरमहल के PTM आर्य कॉलेजिएट का 100% रिजल्ट: 10वीं-12वीं में सभी विद्यार्थी पास, प्रिंसपल बोलीं- अनुशासन-मेहनत सफलता का मंत्र – Nakodar News

नूरमहल के PTM आर्य कॉलेजिएट का 100% रिजल्ट:  10वीं-12वीं में सभी विद्यार्थी पास, प्रिंसपल बोलीं- अनुशासन-मेहनत सफलता का मंत्र – Nakodar News

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित वार्षिक परिणामों में पी.टी.एम. आर्य कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नूरमहल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। स्कूल का 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिसमें आर्ट्स और कॉमर्स दोनों संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल और प्रबंधन ने दी बधाई स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत कौर ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल हर साल बेहतर शैक्षणिक परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कॉलेज प्रेसिडेंट, स्कूल कमेटी और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए भविष्य में अनुशासन और लगन के साथ मेहनत जारी रखें। आर्ट्स संकाय: रितिका माहे ने मारी बाजी 12वीं आर्ट्स संकाय के नतीजों में छात्राओं का दबदबा रहा। प्रथम स्थान: रितिका माहे ने 91% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। द्वितीय स्थान: भारती शर्मा 83.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान: पलक ने 78.8% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉमर्स संकाय: सोमा रानी रही अव्वल प्रथम स्थान: सोमा रानी ने 84% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान: हरमनप्रीत कौर 78.6% अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। तृतीय स्थान: सोहानी ने 78% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *