मुख्य बातें

गयाजी में युवक की हत्या, गुरुवार से लापता था: ईंट-पत्थर से कूचकर शव बधार में फेंका, परिजन कुछ भी बोलने से कर रहे परहेज – Gaya News

गयाजी में युवक की हत्या, गुरुवार से लापता था:  ईंट-पत्थर से कूचकर शव बधार में फेंका, परिजन कुछ भी बोलने से कर रहे परहेज – Gaya News

गयाजी में अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। ईंट-पत्थर से कूचकर शव बधार में फेंक दिया। गुरुवार से लापता था। मृतक की पहचान शेरपुर निवासी शांतनु कुमार उर्फ बहादुर के रूप में हुई है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास की है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह जब लोग बधार की ओर गए तो वहां शांतनु का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। गांव के लोगों से भी पूछताछ सूचना मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल शेरपुर गांव में मातम पसरा है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर शांतनु की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *