मुख्य बातें

कैमूर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर लुंगी-बनियान में पहुंचे: विधायक बोले-आपको शर्म नहीं आ रही,निलंबित करने की मांग – Kaimur News

कैमूर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर लुंगी-बनियान में पहुंचे:  विधायक बोले-आपको शर्म नहीं आ रही,निलंबित करने की मांग – Kaimur News

कैमूर जिला के रामगढ़ रेफरल अस्पताल में गुरुवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय विधायक सतीश कुमार सिंह ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को लुंगी और बनियान में देखा। विधायक अस्पताल में सड़क हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने पहुंचे थे। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे थे विधायक जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज विधायक ने डॉक्टर को फटकार लगाई इसी दौरान विधायक सतीश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने देखा कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजय सिंह मरीजों के इलाज के बजाय अस्पताल परिसर में लुंगी और बनियान पहनकर घूम रहे थे। यह देखकर विधायक नाराज हो गए और उन्होंने मौके पर ही डॉक्टर को फटकार लगाई। डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग विधायक ने तुरंत कैमूर के सिविल सर्जन को फोन कर मामले की शिकायत की। उन्होंने अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अस्पताल को चारागाह बना दिया गया है” और संबंधित डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मरीज नहीं आने के कारण कर रहा था रिलैक्स डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में थी। काफी देर तक कोई मरीज नहीं आने के कारण वह आराम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए कपड़े बदलने में समय गंवाने के बजाय वह तुरंत मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *