मुख्य बातें

मंडी में दुकान और कमरे में लगी आग: फायर कर्मचारियों ने सिलेंडर फटने से बचाया, हजारों रुपए का नुकसान – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में दुकान और कमरे में लगी आग:  फायर कर्मचारियों ने सिलेंडर फटने से बचाया, हजारों रुपए का नुकसान – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी शहर में पुराने सुकेती पुल के पास शुक्रवार को एक सब्जी की दुकान और उससे सटे कमरे में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कमरे में रखा करीब पांच हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में रहने वाले जय कुमार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर अधिकारी तारा चंद के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की सतर्कता के कारण आग को फैलने से रोका जा सका। सिलेंडर फटने से हो सकता था हादसा : फायर अधिकारी फायर अधिकारी तारा चंद ने बताया कि यदि समय पर सिलेंडर बाहर नहीं निकाला जाता तो उसके फटने का खतरा था, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं, पीड़ित दुकानदार हरिमन ने जानकारी दी कि वह अपने परिवार के साथ दुकान के अंदर रहता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *