बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को नव निर्मित मेडिसिन विंग को आमजन के लिए शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मेडिसिन विंग जल्द शुरू नहीं किया गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि भामाशाह मुंधड़ा परिवार ने करोड़ों रुपए खर्च कर आधुनिक तकनीक से युक्त मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया, ताकि आमजन को सुलभ और बेहतर इलाज मिल सके। इसके बावजूद लंबे समय से विंग को शुरू नहीं करना सरकार की उदासीनता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए किए गए कार्यों का लाभ जनता को मिलना चाहिए। यदि मेडिसिन विंग को जल्द शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। “अस्पताल जनता की राहत के लिए होते हैं” जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि अस्पताल आमजन को राहत देने के लिए बनाए जाते हैं, न कि राजनीति की भेंट चढ़ाने के लिए। उन्होंने कहा कि भामाशाह जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन अस्पताल शुरू नहीं होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं। मेघवाल ने प्रशासन से मेडिसिन विंग को अतिशीघ्र शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि अन्यथा कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगी। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में हाजी जिया उर रहमान आरिफ, माशूक अहमद, टिंकू भाटी, दिलीप बांठिया, आनंद सिंह सोढ़ा, शहजाद भुट्टा, जाकिर नागौरी, महेंद्र देवड़ा, शर्मिला पंचारिया, शलिना खान, जावेद पडिहार, विक्की चड्ढा, राहुल जादूसंगत, रामनाथ आचार्य, धनसुख आचार्य, मेक्स नायक, अब्दुल सतार खान सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Source link
