इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते आज शनिवार को पुराने भीलवाड़ा शहर के कुछ क्षेत्रों में साढ़े चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। पुराने भीलवाड़ा के ये एरिए होंगे प्रभावित एवीएनल के सहायक अभियंता ने बताया कि पुराने भीलवाड़ा के मोती बावजी, मोती नगर, जैन ज्योति कॉलोनी, शिवनगर, हनुमान मार्बल, वात्सल्य हॉस्पिटल, अंसारी गली, गुल अली नगरी। सांगानेरी गेट, ईदगाह, सन्मति वाटिका, पुष्प वाटिका, शहीद चौक, दादाबाड़ी, कोली मोहल्ला, दूधाधारी मंदिर, भीमगंज स्कूल, भदादा बाग, कृष्ण मोहल्ला तथा बगता बाबा रोड के आसपास क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक साढ़े चार घंटे बिजली बंद रहेगी। पावर कट से पहले कर लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपने कार्य पावर कट से पहले करने की बात कही ताकि उन्हें असुविधा का सामना ना करना पड़े।
Source link
