मुख्य बातें

भोपाल के न्यू मार्केट में फिर से लगेगी टाइल्स: चिकनी होने से फिसल रहे थे बाइक सवार; नगर निगम की टीम पहुंची – Bhopal News

भोपाल के न्यू मार्केट में फिर से लगेगी टाइल्स:  चिकनी होने से फिसल रहे थे बाइक सवार; नगर निगम की टीम पहुंची – Bhopal News

भोपाल के न्यू मार्केट में टाइल्स फिर से लगेगी। चिकनी होने की वजह से बाइक सवार फिसल रहे थे। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और ठेकेदार को टाइल्स बदलने को कहा। दरअसल, न्यू मार्केट में एक साल के अंदर ही ‎दूसरी बार लगाई जा रहीं टाइल्स 12‎ घंटे भी टिक नहीं पाईं थी। वह ‎जगह-जगह से टूट गई थीं। ठेकेदार ने ‎1.5 एमएम की जगह घर में लगने‎ वाली 0.75 एमएम की टाइल्स लगा‎ दी। इससे वह सुबह लोगों के चलने‎ बस से ही टूटने लगी। टाइल्स चिकनी‎ होने से कई बाइक सवार फिसलकर‎ गिर गए। व्यापारियों की शिकायत पर‎ निगम की टीम ने मौके पर पहुंच ‎ठेकेदार को सभी टाइल्स बदलकर ‎दोबारा लगाने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने शिकायत की
न्यू मार्केट के व्यापारियों ने बताया कि यहां ‎एक साल पहले ही टाइल्स लगी थी। कई ‎टाइल्स टूट गई। इसकी शिकायत ‎पार्षद से भी की गई थी। इसके बाद नए‎ टाइल्स लगाने का ठेकेदार नगर निगम ‎दिया। व्यापारियों ने बताया कि गुरुवार ‎रात को टाइल्स लगाई गई थी। ठेकेदार ‎ने चिकनी सरफेस वाली लगा दी। ‎इसके चलते 2-3 बाइक सवार ‎फिसलकर गिर गए।‎ लोगों के चलने पर ‎ही टाइल्स टूटने लगे। व्यापारियों ने‎ पार्षद से शिकायत की, तो निगम की‎ टीम निरीक्षण करने पहुंच गई।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *