मुख्य बातें

विशेषज्ञों ने कहा इलाज से बेहतर रोकथाम: भेल अस्पताल में हाई BP से बचाव पर व्याख्यान, डॉक्टरों ने बताए खतरे और उपाय – Bhopal News

विशेषज्ञों ने कहा इलाज से बेहतर रोकथाम:  भेल अस्पताल में हाई BP से बचाव पर व्याख्यान, डॉक्टरों ने बताए खतरे और उपाय – Bhopal News

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के कस्तूरबा अस्पताल में शनिवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर ‘सेहत से सफलता’ व्याख्यान माला के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उच्च रक्तचाप की समस्या, उससे जुड़े जोखिम, सावधानियां

.

हाई BP के कारण और खतरे समझाए

कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉ. दीपमलिका आतराम ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए हाई ब्लड प्रेशर के संभावित कारणों, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों और समय रहते बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव, असंतुलित खानपान, पर्याप्त नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियां कम होने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम अपनाकर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

अस्पताल प्रबंधन ने साझा किए बचाव के सूत्र

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पोमिला सचदेव ने अपने संबोधन में कहा कि भेल अस्पताल प्रबंधन लगातार कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व भेल चिकित्सा प्रमुख डॉ. अल्पना तिवारी की उपस्थिति भी विशेष रूप से सराही गई। उनके नेतृत्व में ही ‘सेहत से सफलता’ व्याख्यान माला की शुरुआत की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *