अबोहर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना नंबर एक की पुलिस ने कल रात सीडफार्म पक्का के पास गश्त के दौरान एक युवक को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने के एचसी सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ कल शाम सीडफार्म पक्का भारतमाला बाईपास के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को संदिग्ध हालत में आते देखा। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पकड़े गए युवक की पहचान रणदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुलजार सिंह निवासी पंजपीर टिब्बा गली नंबर 5 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे हेरोइन के स्रोत और आगे की सप्लाई के बारे में गहन पूछताछ की जा सके।
Source link
