चंबा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 204 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में पंजाब के 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने 16 मई की रात को डुगा डांगा कटोरी बंगला के पास नियमित नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पठानकोट से चंबा की ओर आ रही डार्क ग्रे रंग की हुंडई वर्ना कार (DL 11 CA 2390) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से यह मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गुरदास सिंह (24) पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरकी बदाली, अमृतसर; सोनू (24) पुत्र धनी राम निवासी सुंदरनगर मुस्तफाबाद, अमृतसर; परदीप सिंह (22) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी शुभाष नगर, बटाला रोड, अमृतसर; और गुरदीप सिंह (32) पुत्र मुख्तार सिंह निवासी मुस्तफाबाद हवेलियां, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source link
