मुख्य बातें

मंडी में सीनियर सिटिजन वोटरों का तिलक लगाकर वेलकम: सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बना, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी लाइनें – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में सीनियर सिटिजन वोटरों का तिलक लगाकर वेलकम:  सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बना, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी लाइनें – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी नगर निगम समेत जिले के शहरी निकायों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। वोट को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है और मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी लंबी लाइनें लगी हुई है। मंडी शहर में बनाए गए मॉडल पोलिंग बूथ पर वोटरों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां सेल्फी पॉइंट बनाया गया है, जहां पर अधिकांश वोटर वोट देने के बाद फोटो लेकर लौट रहे हैं। मंडी जिला में चुनाव के लिए 538 मतदान अधिकारी-कर्मचारी और 180 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 63,112 मतदाताओं के लिए 90 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नगर निगम मंडी के 13 वार्डों में कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में चार मतदान कर्मी और दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मंडी नगर निगम में 27 हजार 161 मतदाता वोट देंगे नगर निगम मंडी में कुल 27 हजार 161 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 13,316 पुरुष और 13,845 महिला मतदाता शामिल हैं। निगम चुनाव में 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मंडी जिले में कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नगर परिषद सुंदरनगर में 31, नेरचौक में 35, सरकाघाट में 25 और जोगिंद्रनगर में 17 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में 16-16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुंदरनगर में 16 हजार 889 वोटर मंडी जिले के सुंदरनगर में 16 हजार 889 मतदाता और 20 मतदान केंद्र, जोगिंद्रनगर में 4,041 मतदाता और 7 मतदान केंद्र, नेरचौक में 6,859 मतदाता और 9 मतदान केंद्र, सरकाघाट में 3,794 मतदाता और 7 मतदान केंद्र, रिवालसर में 923 मतदाता और 6 मतदान केंद्र, तथा करसोग में 1,362 मतदाता और 5 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *