मुख्य बातें

आउटसोर्सिंग कर्मी पर गिरी गाज, ठेका कंपनी को पत्र – Rajnandgaon News

आउटसोर्सिंग कर्मी पर गिरी गाज, ठेका कंपनी को पत्र – Rajnandgaon News



भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सोमनी क्षेत्र में बिजली कंपनी के उप केंद्र में शराब पार्टी चलने का खुलासा हुआ है। जब सोमनी क्षेत्र के ग्रामीण कंपनी के उपकेंद्र शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां कर्मचारी शराब पी रहे थे। मामले का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर ठेका कर्मचारी को हटा दिया गया है। वहीं लाइन सहायक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सोमनी उपसंभाग में पदस्थ एक लाइन सहायक को ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करना भारी पड़ गया है। सोमनी उपकेन्द्र में पदस्थ लाइन सहायक श्रेणी-दो ललेश्वर दास साहू और एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी धनेश देशमुख 16 मई की रात्रि को ड्यूटी टाइम में उपकेन्द्र में ही शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी शराब पार्टी का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कंपनी के ईई कौशलेन्द्र पाण्डे ने नोटिस जारी कर कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का पात्र माना है। विभाग ने ललेश्वर दास साहू के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उनकी आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। शराब पार्टी में शामिल आउटसोर्सिंग कर्मचारी को तत्काल काम से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। संबंधित ठेकेदार फर्म को भी भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी उपलब्ध कराने का ठेका मेसर्स वीणा इंटरप्राइजेस (प्रोप्राइटर सुरेन्द्र रामटेके) के पास है। इस फर्म के माध्यम से सोमनी उपकेन्द्र में धनेश देशमुख की नियुक्ति बतौर ठेका कर्मचारी की गई थी। देशमुख ड्यूटी के दौरान उपकेन्द्र में ही शराब पार्टी कर रहा था। कर्मचारी को तत्काल हटाने और नया कर्मचारी नियुक्त करने का आदेश सोमनी उपसंभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार साहू द्वारा ठेका फर्म मेसर्स वीणा इंटरप्राइजेस को जारी पत्र में निर्देशित किया गया है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *