मुख्य बातें

कानपुर शहर 43.2 और एयरफोर्स 44.6 डिग्री में तपा: धूप और लू से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन बने आरामगाह, 20 मई तक चलेगी लू – Kanpur News

कानपुर शहर 43.2 और एयरफोर्स 44.6 डिग्री में तपा:  धूप और लू से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन बने आरामगाह, 20 मई तक चलेगी लू – Kanpur News

कानपुर शहर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कानपुर मेट्रो स्टेशन को छांव और एसी में बैठने के लिए मुफीद ठिकाना बना लिया है। दोपहर के समय कई लोग मेट्रो स्टेशन पर बैठकर गर्मी से राहत लेते नजर आए। मई महीने में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार गया है। 20 मई तक लू का अलर्ट है। शहर का तापमान 43.2 और एयरफोर्स स्टेशन का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों स्टेशनों के तापमान में 1.4 डिग्री का अंतर है। आमजन के मोबाइल पर मौसम विभाग की ओर से हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह 10 बजे से बरसी आग तेज धूप के चलते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग धूप से बचने के लिए मुंह ढककर, चश्मा लगाकर और छाता लेकर निकल रहे हैं। सुबह 10 से लेकर शाम 4.30 बजे तक आसमान से आग बरसने का एहसास हुआ। लोग सड़क किनारें छांव की तलाश करते नजर आए। दिन व रात दोनों में बढ़ा तापमान बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। रातों में भी नहीं आ रही नींद रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। उमस और गर्म हवाओं के कारण रात में भी राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल बढ़ेंगे तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लगातार तापमान बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान बढ़ेगे। थार मरुस्थल व राजस्थान से आने वाली हवाएं गर्मी को बढ़ा रही है। यह लू वाली स्थिति को बढ़ा रही हैं। ऐसे में धूप में कम रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *