कोटा में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अब नयापुरा थाना इलाके में दिनदहाड़े कार से बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश एमबीएस हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से 25 सेकेंड में बैटरी निकालकर फरार हो गए। कार मालिक पहुंचा तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। तब जाकर चोरी का पता लगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत नयापुरा थाने में दी है। चोरी की घटना हॉस्पिटल की पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। MBS हॉस्पिटल की पार्किंग से बैटरी चोरी की तस्वीरें एकीकृत निविदा कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवाशीष सेन ने बताया वो एमबीएस हॉस्पिटल में ठेका श्रमिक है। सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आया। कार को हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ा किया था। दोपहर एक बजे लंच करने कार में आया। तब तक कार स्टार्ट हो रही थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहर 3 बजे पार्किंग में जाकर कार को चालू किया। गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। काफी देर बाद बोनट खोलकर देखा। कार से बैटरी गायब थी। इसके बाद पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर दो बदमाश नजर आए। जिन्होंने पहले तो रेकी की। उसके बाद एक बदमाश ने कार का बोनट ऊंचा कर महज 20-25 सेकेंड में ही बैटरी को चुरा लिया। मौके से फरार हो गया। चोरी की शिकायत नयापुरा थाने में दी है।
Source link
