बाड़मेर में आधी रात दूसरे गांव के युवक के साथ युवती को देखकर गांव के लोग गुस्सा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों युवक- युवतियों को पकड़ लिया और रस्सी से रातभर बंधक बनाकर रखा। कैंची से युवक के एक साइड के बाल, दाढ़ी और मूंछों के साथ भौहें तक काट दी। इस दौरान युवती दोनों को छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन आरोपियों ने दोनों को करीब 5 घंटे बाद सुबह छोड़ा। घटना जिले के एक गांव में 12 मई की रात करीब डेढ़ बजे हुई। आरोपियों ने घटना का एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर आज सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए- घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें युवती से मिलने करीब 32 किलोमीटर दूर पहुंचा था युवक
जानकारी के अनुसार- सीमावर्ती जिले में युवक और युवती दोनों के गांवों के बीच करीब 30 से 32 किलोमीटर की दूरी है। 12 मई की रात करीब एक बजे युवक अपने गांव से करीब 32 किलोमीटर दूर युवती के गांव के पास पहुंच गया। दोनों साथ बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान गांव के युवा वहां आ गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और रस्सी से युवक के हाथ बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी युवक कैंची लेकर आए और युवती के सामने युवक के बाल, दाढ़ी और मूंछों के साथ भौहें के बाल तक काट डाले। आरोपियों ने युवक को प्रताड़ित करते हुए चेहरे और सिर के एक तरफ के बाल ही काटे। जबकि मूंछे भी एक साइड की ही काटी गई। युवक को गांव में आने पर धमकाया। रात एक बजे से सुबह 6 बजे तक दोनों को बंधक बनाकर रखा गया और फिर सुबह करीब 6 बजे युवक को उसके गांव रवाना कर दिया गया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
आरोपियों ने घटना का एक वीडियो भी बनाया, जो आज(19 मई) को सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। थानाधिकारी का कहना है- वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक और युवती की पहचान कर ली गई है। युवक के घर पुलिस टीम को भेजा जा रहा है। पूछताछ और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। शुरुआती तौर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। ये खबर भी पढ़िए…
अलवर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की हत्या:पोल से बांधकर लड़की के घरवालों ने पीटा; महिलाओं-बुजुर्ग ने डंडे बरसाए अलवर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया। महिलाओं-बुजुर्ग ने युवक को इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। पूरी खबर पढ़िए
Source link
