मुख्य बातें

सास को मिट्टी देने जा रहा दामाद घायल: भागलपुर से परिवार के साथ मुंगेर जा रहा था, मालगाड़ी की चपेट में आया, दाहिना हाथ टूटा – Bhagalpur News

सास को मिट्टी देने जा रहा दामाद घायल:  भागलपुर से परिवार के साथ मुंगेर जा रहा था, मालगाड़ी की चपेट में आया, दाहिना हाथ टूटा – Bhagalpur News

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी केबिन के पास आज ट्रेन पकड़ने जा रहा एक युवक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, सुल्तानगंज की ओर से भागलपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी पश्चिमी केबिन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक युवक ट्रेन के बेहद करीब पहुंच गया और धक्का लगने से पटरी किनारे गिर पड़ा। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका दाहिना हाथ टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लोगों की ओर से स्टेशन पर मौजूद परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मुंगेर जाने के लिए निकला था और ट्रेन पकड़ने के क्रम में यह हादसा हो गया। सास को मिट्टी देने जा रहे थे घायल युवक की पहचान मोहम्मद आरजू के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ मुंगेर जा रहा था। घायल के पिता मोहम्मद नौशाद ने बताया कि उनकी सास यानी आरजू की नानी का निधन हो गया था, जिसके कारण पूरा परिवार मुंगेर जाने के लिए नाथनगर स्टेशन पहुंचा था। उन्होंने बताया कि सभी लोग टिकट भी खरीद चुके थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिमी केबिन के पास अचानक भीड़ जुटी देख वह मौके की ओर गए, जहां पता चला कि उनका बेटा ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया है और उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *