मुख्य बातें

कांग्रेस से बागी आकाश ने जिला अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा: मंडी में बोले- समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी, ‘वन मैन, वन पोस्ट’ सिद्धांत पर उठाए सवाल – Mandi (Himachal Pradesh) News

कांग्रेस से बागी आकाश ने जिला अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा:  मंडी में बोले- समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी, ‘वन मैन, वन पोस्ट’ सिद्धांत पर उठाए सवाल – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे कांग्रेस नेता आकाश शर्मा ने संगठन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर से इस्तीफा देने की मांग की है। आकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं और पुराने नेताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। ऐसे लोगों को पद और टिकट दिए जा रहे हैं जिन्हें पार्टी की मूल जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से पार्टी के भीतर हो रहे इस भेदभाव पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। शर्मा ने ‘वन मैन, वन पोस्ट’ नीति का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी इस सिद्धांत की बात करती है, लेकिन मंडी में दोहरी नीति अपनाई जा रही है। नैतिक आधार पर चंबा को देना चाहिए इस्तीफा: शर्मा आकाश शर्मा ने तर्क दिया कि चूंकि जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर स्वयं चुनाव लड़ रही हैं, इसलिए उन्हें नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिला अध्यक्ष अपनी चुनावी रणनीति और जीत में व्यस्त होंगी, तो वह पूरे जिले में पंचायती राज चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रभावी ढंग से काम कैसे कर पाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी कमजोर हो रही है। आकाश शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया, ताकि पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। आकाश ने बागी होकर लड़ा चुनाव बता दें कि 17 मई को मंडी नगर निगम चुनाव संपन्न हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद वह आकाश ने पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ा। हालांकि रिजल्ट 31 मई को आएंगे। इससे पहले उन्होंने पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े करके राजनीति को गरमा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *