मुख्य बातें

कॉकरोच जनता पार्टी के 5 दिन में 56 लाख फॉलोअर्स: मैनिफेस्टो जारी किया- महिलाओं को 50% आरक्षण देंगे, CJI को राज्यसभा नहीं भेजेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी के 5 दिन में 56 लाख फॉलोअर्स:  मैनिफेस्टो जारी किया- महिलाओं को 50% आरक्षण देंगे, CJI को राज्यसभा नहीं भेजेंगे


  • Hindi News
  • National
  • Cockroach Janata Party Manifesto; CJI Surya Kant Vs Abhijeet Dipke Gen Z | CJP Instagram Followers

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी को अभिजीत दीपके ने बनाया है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) बनने के 5 दिन के भीतर इंस्टाग्राम पर इसके 56 लाख से ज्यादा और X पर करीब 1 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं। इनमें से 30 लाख लोग एक दिन में ही जुड़ चुके हैं। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’

दरअसल, 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की। इसके बाद महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर यह अकाउंट (प्लेटफॉर्म) बनाने का फैसला लिया। लोगों का इससे जुड़ना जारी है।

अभिजीत ने पार्टी का लोगो भी जारी किया

कॉकरोच जनता पार्टी का लोगो।

कॉकरोच जनता पार्टी का लोगो।

पार्टी के लिए 4 योग्याताएं

  • पहली- बेरोजगारी।
  • दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।
  • तीसरी- एक लत है, ऑनलाइन रहने की।
  • चौथी- प्रोफेशनली तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता।

मैनिफेस्टो जारी, 5 वादे

  • अगर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।
  • अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, चाहे उस राज्य में CJP की सरकार हो या विपक्ष की, चुनाव आयोग को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं।
  • महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33%. और इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा।
  • अंबानी और अडानी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की भी जांच कराई जाएगी।
  • अगर कोई विधायक या सांसद दूसरी पार्टी में पाला बदलकर जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में कोई पद नहीं दिया जाएगा।

अभिजीत AAP में काम कर चुके, बताया कैसे आया आइडिया

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं।

उन्होंने BBC को बताया, ‘मैं X पर CJI का बयान देख रहा था, जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी। मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। फिर क्या था मैंने CJP बना ली।

—————–

ये खबर भी पढ़ें

CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।

CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने शुक्रवार को एक वकील की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने सीनियर एडवोकेट का दर्जा पाने मांग की थी। बेंच ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा- समाज में पहले से ही पैरासाइट (परजीवी) हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *