मुख्य बातें

चाईबासा में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक; युवक मरा: सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम, मरने वाला 4 बच्चों का पिता – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक; युवक मरा:  सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम, मरने वाला 4 बच्चों का पिता – Chaibasa (West Singhbhum) News

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक परदेसी खंडाइत की मौत हो गई। यह हादसा बिंदीबासा स्थित पेट्रोल पंप के पास उस वक्त हुआ, जब वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। छठियारी कार्यक्रम में शामिल होने आया था जानकारी के अनुसार, परदेसी खंडाइत जयपुर गांव का रहने वाला था। वह बेंगलुरु में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को ही वह अपने गांव लौटा था। गांव में छठियारी का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के साथ ही वह अपने बच्चे के लिए कपड़े खरीदने जगन्नाथपुर बाजार गया था। खरीदारी के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परदेसी खंडाइत के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत हाटगम्हरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया इस हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परदेसी खंडाइत अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रेलर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *