मुख्य बातें

दुष्कर्म मामले में इनफ्लुएंसर गुरी चाहल गिरफ्तार: 6 दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा – Amritsar News

दुष्कर्म मामले में इनफ्लुएंसर गुरी चाहल गिरफ्तार:  6 दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा – Amritsar News

अमृतसर पुलिस ने इनफ्लुएंसर गुरी चाहल को रेप और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना सिविल लाइन के पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चाहल के रूप में हुई है। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ एक लड़की को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से रिमांड हासिल किया था, ताकि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा सके। पुलिस जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी लड़की को कहां ले गया था और इस घटना में अन्य कौन लोग शामिल हो सकते हैं। यह घटना 29 तारीख से संबंधित है और मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरा सच सामने आ सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक कम उम्र का है और उसका परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा है। वह मोहाली में एक आईटी कंपनी भी चलाता है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनके पास केवल एक लड़की द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। यदि जांच के दौरान कोई अन्य तथ्य या शिकायत सामने आती है, तो उसके अनुसार भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *