मुख्य बातें

मोगा में विजिलेंस की ने कार्रवाई: जमीन बंटवारे के मामले में रीडर को 20 हजार रिश्वत रुपए लेते गिरफ्तार किया – Moga News

मोगा में विजिलेंस की ने कार्रवाई:  जमीन बंटवारे के मामले में रीडर को 20 हजार रिश्वत रुपए लेते गिरफ्तार किया – Moga News

मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने जिला माल अफसर कार्यालय के रीडर दविन्द्र पाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मंगलवार को हुई। दविन्द्र पाल पर एक व्यक्ति की 13 एकड़ जमीन के बंटवारे के लंबित मामले को निपटाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गांव चक्क कन्नियां निवासी मनोहर सिंह, जो वर्तमान में विदेश में रहते हैं, की लगभग 13 एकड़ जमीन के बंटवारे का मामला जिला माल अफसर कार्यालय में लंबित था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लंबे समय से अपने जमीन संबंधी कार्य को पूरा करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान, रीडर दविन्द्र पाल ने कथित तौर पर मनोहर सिंह का काम जल्द निपटाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। मनोहर सिंह ने रिश्वत देने की बजाय इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की। शिकायत के बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक योजना बनाई और जाल बिछाया। तय योजना के तहत, मंगलवार को शिकायतकर्ता आरोपी दविन्द्र पाल को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये देने पहुंचा। जैसे ही दविन्द्र पाल ने यह राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने पुष्टि की कि आरोपी दविन्द्र पाल के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी शामिल है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *