टोंक जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने मेहंदवास थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से 1 लाख रुपए से ज़्यादा का डोडा पोस्त जब्त किया है। वह इस मादक पदार्थ को सप्लाई करने के लिए खड़ा था जिला स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया। उसके पास से करीब साढ़े सात किलो डोडा पोस्त मिला। आरोपी युवक बारां जिले का रहने वाला है। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आए दिन कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए तकनीकी और मुखबिरों की मदद ली जा रही है। होटल के पास से पकड़ा इसी कड़ी में टोंक एएसपी रतन लाल भार्गव के निर्देशन में, टोंक डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा के सुपरविजन में, डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश और मेहंदवास थाना प्रभारी रामसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मेहंदवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे जयपुर कोटा नेशनल हाईवे 52 के पास आस्था होटल के सामने डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। 1 लाख से ज्यादा का डोडा पोस्त मिला उसने पूछताछ में अपना नाम बारां जिले के छबड़ा थाना क्षेत्र के ककरवा निवासी लोकेश पुत्र रामकिशन मीणा बताया है। उसके पास से करीब 1 लाख 10 हजार रुपए की कीमत का 7.400 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मेहंदवास थाने में एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Source link
