औरंगाबाद में एक घर से करीब 20 लाख की चोरी हुई है। बुधवार देर रात चोर पीछे के रास्ते से घर के अंगर घुसे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपए के कीमती सामान ले उड़े। घटना अंबा थाना क्षेत्र के भखरा गांव की है। रात में कुछ पता नहीं चला पीड़ित अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात में कुछ पता नहीं चला। सुबह उठते ही परिवार के लोगों ने देखा कि मेन गेट खुला हुआ है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे गहने और अन्य कीमती सामान गायब थे। करीब 15 से 20 लाख के गहने और सामान ले उजड़े। यह देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
खेत में मिला बक्सा सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर धनिबार जाने वाले रास्ते में टूटा हुआ बक्सा और कुछ सामान फेंका हुआ मिला है। चोर कीमती सामान निकालने के बाद खाली बक्से को खेत में फेंक दिया पीड़ित ने आशंका जताई कि घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि चोर सीधे उसी कमरे तक पहुंचे। जहां गहने और कीमती सामान रखे थे। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
Source link
