मुख्य बातें

रायपुर में डॉक्टर से लूट: घर से जिम जाने के दौरान आराेपी ने की वारदात, राहगीरों ने लुटेरा पकड़कर पुलिस को सौंपा – Raipur News

रायपुर में डॉक्टर से लूट:  घर से जिम जाने के दौरान आराेपी ने की वारदात, राहगीरों ने लुटेरा पकड़कर पुलिस को सौंपा – Raipur News

रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की वारदात हो गई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से एक युवक ने सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। हालांकि डॉक्टर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लुटेरे का नाम रेहान साहू और डॉक्टर का नाम पुलिस द्वारा कृतिका यदु बताया जा रहा है। घटना और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि सिविल लाइन पुलिस ने की है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सिविल लाइन पुलिस के अनुसार घटना एसबीआई बैंक के रीजनल ऑफिस के बाजू वाली गली की है। पीड़िता महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बैरन बाजार इलाके में रहती हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह पैदल जिम से अपने घर से जिम जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और भागने लगा। डॉक्टर ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान साहू बताया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। चेन मिली डायमंड नहीं मिला पीड़िता के मुताबिक, छीनी गई चेन में डायमंड का लॉकेट भी लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन बरामद कर ली है, लेकिन डायमंड लॉकेट अब तक नहीं मिला है। डॉक्टर ने बताया कि चेन और लॉकेट की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी रेहान साहू के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मामलें में पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *