मुख्य बातें

टेनिस स्टार्स पर ब्रांड्स की होड़: रिकॉर्ड तोड़ भीड़ वाले खेल को मिला ग्लैमर का तड़का; कोर्ट बना फैशन का नया रनवे

टेनिस स्टार्स पर ब्रांड्स की होड़:  रिकॉर्ड तोड़ भीड़ वाले खेल को मिला ग्लैमर का तड़का; कोर्ट बना फैशन का नया रनवे


  • Hindi News
  • Sports
  • Brands Vie For Tennis Stars, As Courts Become Fashion’s New Runway

न्यूयॉर्क42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका।- फाइल फोटो

दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका जब इटैलियन ओपन टूर्नामेंट के दौरान हाथ में नई लॉन्च हुई गुच्ची पापरात्सो बैग लेकर कोर्ट पर उतरीं, तो साफ हो गया कि लग्जरी फैशन अब टेनिस जगत में भी गहराई से उतर चुका है। गुच्ची ने जनवरी में सबालेंका को ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इससे पहले वह जुलाई 2022 में पुरुषों के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर को साइन कर चुका है।

इसके बाद कई लग्जरी ब्रांड्स टेनिस खिलाड़ियों के साथ जुड़ गए। लुई वीटन ने स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज को साइन किया। डियोर ने चीन की झेंग छिनवेन को जोड़ा। बरबरी ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को लिया। मियू मियू ने कोको गॉफ और न्यू बैलेंस के साथ टेनिस कलेक्शन बनाया और फिर बाद में गॉफ को साइन भी कर लिया। बोटेगा वेनेटा ने इटली के लोरेंजो मुसेत्ती को जोड़ा।

इस साल टेनिस देखने वाले दर्शकों में 39 फीसदी बढ़े

अमेरिकी टेनिस संघ यूएसटीए के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में 2025 में टेनिस खेलने वालों की संख्या 16 लाख बढ़ी। 2019 के मुकाबले यह 54% ज्यादा है। टेनिस चैनल ने इस साल इंडियन वेल्स में अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप देखी, इसमें 39% बढ़ोतरी हुई। सब्सक्रिप्शन साइन-अप्स भी पिछले साल के मुकाबले 150% बढ़े हैं। ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में भीड़ बढ़ी है।

गुच्ची ने जनवरी में सबालेंका को ब्रांड एंबेसडर बनाया था।- फाइल फोटो

गुच्ची ने जनवरी में सबालेंका को ब्रांड एंबेसडर बनाया था।- फाइल फोटो

खिलाड़ियों के परिवार तक पहुंचा ब्रांड्स का फोकस

लग्जरी ब्रांड्स अब खिलाड़ियों के अलावा टेनिस के पूरे माहौल पर ध्यान दे रहे हैं। मैचों में खिलाड़ियों की पत्नियां, परिवार, प्रेमिकाएं और सोशल मीडिया प्रभावशालियों की मौजूदगी बहुत बढ़ गई है। रचनात्मक रणनीति एजेंसी ‘एफआरएम’ के मुताबिक, अब इन महिलाओं की पहचान बदल चुकी है। इंटरनेट पर इनका खुद का एक स्वतंत्र मुकाम है।

युवा फैंस तक पहुंचने की कोशिश में लग्जरी ब्रांड

गुच्ची का कहना है कि टेनिस एक्सक्लूसिव जरूर हो सकता है, लेकिन इसकी ग्लोबल अपील है। विंबलडन, मियामी और यूएस ओपन जैसे टूर्नामेंट अलग तरह के दर्शकों को खींचते हैं। ब्रांड्स समझ चुके हैं कि ग्रोथ के लिए उन्हें सिर्फ अल्ट्रा-रिच तक सीमित नहीं रहना है। टेनिस उन्हें अमीर खरीदारों और युवा फैंस, दोनों तक पहुंचने का मौका देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *