मुख्य बातें

डिफाल्टरों के कटेंगे पानी के कनेक्शन, रोस्टर से सप्लाई: रेवाड़ी जिले में 8.46 करोड़ बकाया; 31 मई तक सरचार्ज माफ – Rewari News

डिफाल्टरों के कटेंगे पानी के कनेक्शन, रोस्टर से सप्लाई:  रेवाड़ी जिले में 8.46 करोड़ बकाया; 31 मई तक सरचार्ज माफ – Rewari News

रेवाड़ी जनस्वास्थ्य विभाग डिफाल्टर हो चुके उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटेगा। जिला में विभाग के 1,68,217 उपभोक्ताओं की तरफ करीब 8.46 करोड़ रुपए बकाया है। 31 मई चालू बिल के साथ बकाया बिल भरने वालों का सरचार्ज माफ होगा। नए नियमों के अनुसार निर्धारित अवधि के बाद बिल भरने वाले उपभोक्ताओं से चालू बिल पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। पिछले बिलों की राशि पर दोबारा जुर्माना नहीं जोड़ा जाएगा। विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमान ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। जेएनएल कनाल बंद होने के बाद वाटर टैंकों में पानी की कम उपलब्धता के चलते जनस्वास्थ्य विभाग फिलहाल शहर में एक दिन छोड़ एक दिन रोस्टर अनुसार पानी की सप्लाई कर रहा है। शहरी उपभोक्ताओं में फंसे 2.90 करोड़ उन्होंने बताया कि जिले के 1,68,217 में से 1,27,813 ग्रामीण और 40,404 शहरी उपभोक्ता हैं। शहरी उपभोक्ताओं की तरफ 2.90 करोड़ और ग्रामीण उपभोक्ताओं की तरफ 5.55 करोड़ रुपए बकाया है। उपभोक्ताओं की तरफ बकाया राशि में बड़ी राशि सरचार्ज की भी शामिल है। 31 मई तक बकाया बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं से सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं से सरकारी की इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। अब मीटर लगवाना अनिवार्य उन्होंने बताया कि अब पेयजल कनेक्शन के लिए मीटर लगवाना अनिवार्य है। मीटर वाले उपभाक्ताओं को ही सरचार्ज माफी का लाभ मिल पाएगा। जो उपभोक्ता योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें भी पहले अपने कनेक्शन पर मीटर लगवाना होगा। बिना मीटर लगवाए योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मई तक बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *