मुख्य बातें

पंचकूला में कंपनी के साथ 2.43 लाख रुपए का फ्रॉड: ऑनलाइन सीमेंट मंगवाया तो नहीं पहुंचा, भिवानी के खाते में ली पेमेंट, अब FIR – Panchkula News

पंचकूला में कंपनी के साथ 2.43 लाख रुपए का फ्रॉड:  ऑनलाइन सीमेंट मंगवाया तो नहीं पहुंचा, भिवानी के खाते में ली पेमेंट, अब FIR – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में ऑनलाइन सीमेंट सप्लाई के नाम पर 2.43 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के पिंजौर की धर्मपुर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय रजनीश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोलिटेयर फार्मेसिया प्राइवेट लिमिटेड में साइट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सेक्टर-20 पंचकूला में कंपनी के तीन शोरूम निर्माणाधीन हैं, जिनके लिए सीमेंट की जरूरत थी। रजनीश के अनुसार उन्होंने अल्ट्राटेक कंपनी में ऑनलाइन संपर्क किया था। इसके बाद उन्हें सुमित सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को सीमेंट सप्लायर बताते हुए 640 बैग सीमेंट का प्रॉफार्मा इनवॉइस और कंपनी लेटरहेड भेजा। साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक की भिवानी शाखा का अकाउंट नंबर देकर भुगतान कराने को कहा। NEFT के जरिए खाते में करवाए ट्रांसफर
शिकायतकर्ता ने कंपनी के एचडीएफसी बैंक खाते से 2.43 लाख रुपए NEFT के जरिए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने यह कहकर और 200 बैग की पेमेंट मांगी कि पूरा लोड तैयार नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने 58 हजार रुपए अतिरिक्त भी जमा करवा दिए। अगले दिन साइट पर सीमेंट की गाड़ी नहीं पहुंची। फोन करने पर आरोपी ने सिक्योरिटी और टैक्स के नाम पर 1.10 लाख रुपए और जमा कराने की मांग की। इस पर रजनीश को शक हुआ और उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपियों ने शाम तक पैसे लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन रकम वापस नहीं आई। साइबर थाना पुलिस ने दर्ज की FIR
इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *