मुख्य बातें

पूर्णिया प्रमंडल में दो दिवसीय विशेष आधार सेवा शिविर: 21 और 22 मई को डाकघरों में मिलेंगी आधार सेवाएं – Purnia News

पूर्णिया प्रमंडल में दो दिवसीय विशेष आधार सेवा शिविर:  21 और 22 मई को डाकघरों में मिलेंगी आधार सेवाएं – Purnia News

पूर्णिया प्रमंडल के प्रधान एवं उप प्रधान डाकघरों में 21 और 22 मई को विशेष आधार सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक नए आधार नामांकन, मोबाइल नंबर लिंकिंग, पता संशोधन और अन्य आधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकेंगे। पूर्णिया प्रधान डाकघर में वर्तमान में तीन आधार काउंटर संचालित हैं, जहाँ प्रतिदिन 150 से अधिक लोगों को आधार संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं। यह सुविधा पूर्णिया प्रमंडल के खुश्कीबाग, कसबा, धमदाहा, बनमनखी, चोपड़ा, रामनगर, जोकीहाट सहित कई उप डाकघरों और मुख्य डाकघर क्षेत्रों में भी उपलब्ध है। पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि अररिया, जोकीहाट, अररिया आरएस, मदनपुर समेत विभिन्न डाकघरों में भी प्रतिदिन आधार कार्ड से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान के तहत लोगों को आधार बनाने और अपडेट कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। डाक अधीक्षक ने यह भी बताया कि डाक विभाग के पास कैंप मोड में आधार किट उपलब्ध है। कोई भी स्कूल, कॉलेज, जनप्रतिनिधि या वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र में आधार शिविर लगवाने के लिए डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर सरकारी शुल्क पर यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। डाक अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे आधार सेवाओं के लिए पहले से अपॉइंटमेंट बुक करें और निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचें। यह पहल जनता को पारदर्शी, सुलभ और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक विभाग के प्रधान डाकघर पूर्णिया से संपर्क किया जा सकता है। प्रधान डाकघर पूर्णिया के आधार सेंटर पर कार्यरत आतिश कुमार और आदित्य सागर भी आगंतुकों की सहायता करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *