मुख्य बातें

फतेहाबाद में 15-20 लोगों ने घर में घुसकर किया हमला: ईंटों से बरपाया कहर: दंपती से मारपीट के बाद की तोड़फोड़ – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में 15-20 लोगों ने घर में घुसकर किया हमला:  ईंटों से बरपाया कहर: दंपती से मारपीट के बाद की तोड़फोड़ – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद शहर के शिव चौक स्थित गोल कोठी क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10-15 लोग एक साथ पहुंचे और घर में पथराव कर दहशत फैला दी। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। हमलावरों ने घर में मौजूद महिला से पहले गेट खुलवाया। इसके बाद गेट खुलते ही पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर उसके पति को भी पीटा। इसके बाद गली से ईंटें उठाकर घर के अंदर फेंकी गई। घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। परिजनों के अनुसार हमलावरों ने घर के सामान को नुकसान पहुंचाया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घर के अंदर और बाहर पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान परिवार के लोग भय के माहौल में रहे। पड़ोसी तक घरों में घुस गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी निकिता खट्‌टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए बस स्टैंड चौकी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहले जानिए… वीडियो में क्या दिखा जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को शिव चौक गोली कोठी स्थित अतुल व पूजा के घर के बाहर चार महिलाएं और उनके साथ 8-10 युवक आते हैं। वे किसी पड़ोसी से पहले पूजा का घर पूछते हैं। इसके बाद एक महिला गेट खोलने के लिए कहती है। जैसे ही पूजा गेट खोलती है, तो ये लोग घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। इतने में ही पूजा का पति अतुल आता है तो उसके साथ भी मारपीट करने लग जाते हैं। बाद में अतुल किसी तरह से उनसे छुड़वाकर अंदर चलाता है। इसके बाद कुछ युवक गली से ईंट उठाकर ताबड़तोड़ घर में फेंकते हैं। काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहता है। आरोपी युवक और महिला धमकी देते हुए भी नजर आते हैं। अब जानिए क्या है मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *