मुख्य बातें

फरीदकोट में अकाली दल का रोष मार्च: जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर धरना, सुखबीर बादल ने मान सरकार को घेरा – Faridkot News

फरीदकोट में अकाली दल का रोष मार्च:  जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर धरना, सुखबीर बादल ने मान सरकार को घेरा – Faridkot News

फरीदकोट में नगर काउंसिल चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिरोमणि अकाली दल के शहरी जिला अध्यक्ष सतीश ग्रोवर की गिरफ्तारी को लेकर वीरवार को पूरे दिन राजनीतिक माहौल गर्म रहा। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। और थाना सिटी के सामने धरना देकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने में पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे। दिन भर खींचतान के बाद प्रशासन ने सतीश ग्रोवर को रिहा करने का भरोसा दिया जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। पुलिस ने जिला अध्यक्ष को बुधवार को किया था गिरफ्तार जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष सतीश ग्रोवर को पुलिस ने बुधवार रात अपराध रोकू कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद बुधवार रात ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वीरवार सुबह होते ही प्रदर्शन का दौर फिर शुरू हो गया। अकाली दल के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के आह्वान पर व्यापार मंडल ने भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा जिसका मिला जुला असर देखने को मिला। शहर में रोष मार्च के बाद थाना सिटी के समक्ष धरना दिया गया और धरने से पहले वर्करों की पुलिस के साथ मामूली झपड भी हुई। इस धरने में सुखबीर सिंह बादल पहुंचे और वर्करों में जोश भर। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने मिनी सचिवालय पहुंच डीसी से भी मुलाकात कर पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी पर सख्त एतराज जताया। विरोधियों को दबाने का प्रयास किए जा रहे है-सुखबीर बादल इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वह विरोधियों को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर काउंसिल चुनाव में पूरे उत्साह के साथ पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश न की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *