मुख्य बातें

मारवाड़ मूंडवा के ईनाणा में प्रशासक-ग्रामीण टंकी पर चढ़े,VIDEO: पानी की आपूर्ति नहीं होने से थे नाराज, एक घंटे की समझाइश के बाद उतरे – Marwar Mundava News

मारवाड़ मूंडवा के ईनाणा में प्रशासक-ग्रामीण टंकी पर चढ़े,VIDEO:  पानी की आपूर्ति नहीं होने से थे नाराज, एक घंटे की समझाइश के बाद उतरे – Marwar Mundava News

गांव में पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज निवर्तमान सरपंच और वर्तमान प्रशासक 5 ग्रामीणों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटना नागौर जिले की मारवाड़ मूंडवा पंचायत समिति के ईनाणा गांव में गुरुवार शाम 7:30 बजे की है। करीब एक घंटे तक चली समझाइश के बाद प्रशासक और ग्रामीण टंकी से नीचे उतरे। मूडंवा तहसीलदार बुद्धाराम सोऊ ने बताया- शाम पौने सात बजे सूचना मिली कि ईनाणा गांव के प्रशासक रुपाराम रोज पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस दौरान उनके साथ कुछ ग्रामीण भी हैं। सूचना पर मूंडवा थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पानी को लेकर रुपाराम रोज की कुछ मांगे थीं। एक घंटे की समझाइश के बाद वे नीचे उतर आए। प्रशासक बोले-बिना बजट पानी की व्यवस्था कैसे करें टंकी पर चढ़े प्रशासक रूपाराम ने कहा कि उनके पास न तो साधन-संसाधन हैं, न कोई कर्मचारी और न ही कोई बजट। ऐसे में वे पानी की व्यवस्था कैसे करें। उन्होंने कहा कि जनता पानी की समस्या लेकर उनके पास आती है, लेकिन अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते, जिससे वे परेशान हो चुके हैं। टैंकर मंगवाने के लिए ग्रामीण मजबूर ग्रामीणों ने बताया कि रूपासर की ढाणियों में लंबे समय से घरों में पानी नहीं आ रहा है। आमजन के साथ-साथ पशुधन के लिए भी पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मजबूरी में महंगे पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे गर्मी में सभी परेशान हैं। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद यह तय हुआ कि शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में एक बैठक होगी। इसमें प्रशासन, जलदाय विभाग, नहरी परियोजना विभाग, जल जीवन मिशन से जुड़ी ग्राम पंचायत की कमेटी और ग्रामीण मौजूद रहेंगे। सबकी सहमति से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर समस्या का समाधान किया जाएगा। सूचना मिलते ही तहसीलदार बुधाराम सोउ, एएसआई जगदीशसिंह, जलदाय विभाग के एक्सईएन रमेश चौधरी और नहर परियोजना अधिकारी गोविंद बेड़ा, पूर्व सरपंच रामनिवास ईनाणियां, भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण मुंडेर मौके पर पहुंचे। बचाव एवं सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा दस्ता भी बुलाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *