मुख्य बातें

13 साल से फरार आरोपी को पिलानी पुलिस ने पकड़ा: धोखाधड़ी के मामले में थी तलाश, 5 हजार रुपए का था इनाम – Pilani News

13 साल से फरार आरोपी को पिलानी पुलिस ने पकड़ा:  धोखाधड़ी के मामले में थी तलाश, 5 हजार रुपए का था इनाम – Pilani News

पिलानी पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के एक मामले में 13 सालों से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में न्यायालय के माध्यम से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बहकाकर बिकवाया ट्रैक्टर थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया- पीड़ित नत्थु सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास एक सोनालिका ट्रैक्टर था। आरोपी सुरेश कुमार ने नत्थु सिंह को बहकाकर यह ट्रैक्टर आरोपी मनोज कुमार को 2.85 लाख रुपए में बिकवा दिया था। ट्रैक्टर को किया खुर्द बुर्द आरोपियों ने ट्रैक्टर के लिए 1 लाख रुपए का भुगतान किया था और बाकी बैंक की किश्तें जमा कराने का करार किया था। हालांकि, बाद में आरोपियों ने शेष किश्तें जमा नहीं कीं और धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर को खुर्द-बुर्द कर दिया। कोर्ट ने जारी किया स्थाई वारंट मामले पुलिस जांच के दौरान आरोपी मनोज कुमार फरार हो गया था। इस मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। बाद में उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। फरार आरोपी मनोज कुमार निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के बारे में पुख्ता सूचना मिलने पर पिलानी पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *