सिरसा जिले के ऐलनाबाद में युवक अजय की गोली लगने से मौत मामले में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में अजय के शरीर पर छह से सात जगह पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके छाती की चार से पांच पसलियां टूटी हुई मिली है और प्राइवेट पार्ट व अंगूठे पर भी चोटों के निशान हैं। हालांकि, पुलिस इसे सुसाइड बता रही थी तो इतनी चोटें कैसे लगी। इस रिपोर्ट ने अजय की मौत पर संशय पैदा कर दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मृतक अजय के बुआ के बेटे रमेश कुमार सहारण ने बताया, मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया है कि अजय को कितनी चोटें मारी गई है। अजय के शरीर पर छह से सात जगह पर चोटों के निशान मिले हैं। उन्हें पूरा शक हो गया है कि पहले अजय को डंडों से पीटा है और फिर मारा है। पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। रमेश बोले, इस बारे में वह सिरसा एसपी से भी मिलने गए थे। एक दिन तो वह ऑफिस में नहीं मिले, पर दूसरे दिन उनको बुलाया था। एसपी ने भी ये कहा कि अजय उनके घर पर गया हुआ था तो ऐसा हुआ है। इससे संतुष्ट नहीं है। मगर परिजनों ने इस पर सवाल उठाए कि इसका क्या सुबूत है कि वह आरोपी पक्ष के घर खुद गया था। उनका घर मेन रोड पर है और क्या पता वे उसका बाइक रोककर घर ले गए हो। वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। परिजनों की गहनता से जांच की मांग मृतक के परिजनों की मांग है कि इसकी पुलिस गहनता से जांच करे, ताकि पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि मिल सके। परिजन बोले, अभी डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट आई है। इसके बाद लैब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वाली है। उसके बाद वह अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अभी आरोपी पक्ष से किसी को पकड़ा नहीं गया है। इससे परिजनों का शक बढ़ गया है।
पेट्रोल पंप पर काम करता था अजय परिजनों के अनुसार, ये घटना ऐलनाबाद के ममेरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 10 से 11 बजे की है। अजय ढुकिया पेट्रोल पंप ममेरा कलां पर काम करता था और नीमला गांव का रहने वाला था। अजय ममेरा कलां में पंप के पास एक ढाणी में महिला के साथ फोन पर चैटिंग करता था। निजी संपर्क होने की बात सामने आई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह महिला को बार-बार मैसेज कर परेशान व शादी के लिए दबाव बना रहा था। इसे लेकर उनके बीच पंचायत भी हुई, पर अजय के माफी मांगने पर राजीनाम हो गया। अजय बाज नहीं आया और मैसेज करता रहा। उस रात अजय अपने जानकार नकोड़ा गांव के हरप्रीत की 32 बोर रिवॉलवर व बाइक लेकर पंप से निकला था। कुछ देर बाद ही ढाणी में महिला के घर के बाहर अजय की गोली लगने से मौत की सूचना आई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचित कर बुलाया गया।
Source link
