मुख्य बातें

भिवानी से युवती संदिग्ध हालात में लापता: आधा माह पहले लाइब्रेरी में पढ़ने गई, रात को मां के साथ सोई, सुबह नहीं मिली, मार्कशीट व – Bhiwani News

भिवानी से युवती संदिग्ध हालात में लापता:  आधा माह पहले लाइब्रेरी में पढ़ने गई, रात को मां के साथ सोई, सुबह नहीं मिली, मार्कशीट व – Bhiwani News

भिवानी के एक गांव से युवती संदिग्ध हालात में गायब होने का मामला सामने आया है। जो करीब आधा महीने पहले ही लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी, वहीं रात को अपनी मां के साथ सोई और सुबह गायब मिली। जब घर संभाला तो पाया कि उसकी मार्कशीट व अन्य कागजात साथ लेकर गई है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वे 2 भाई है। बड़े भाई की मौत हो चुकी है। जिसके 2 बच्चे (एक लड़की व एक लड़का) है। लड़की करीब 18 वर्ष की है, जो पिछले करीब आधा महीने से लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी। जो शाम को घर पर ही अपनी मां के पास थी। लेकिन सुबह गायब मिली। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी भाभी ने सुबह बताया कि रात को उसकी बेटी बिना बताएं घर से निकल गई। जो अपने साथ मार्कशीट व कागजात भी साथ लेकर गई है। इसके बाद अपने स्तर पर तलाश कर ली, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *