मुख्य बातें

नशे में ड्राइविंग और ओवर स्पीड पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर बोले- सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा – jhalawar News

नशे में ड्राइविंग और ओवर स्पीड पर होगी सख्त कार्रवाई:  कलेक्टर बोले- सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा – jhalawar News

झालावाड़ में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक हुई। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में यह बैठक हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में कमी लाना था। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा के प्रति पूर्ण सतर्कता और गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण शराब पीकर वाहन चलाना और ओवर स्पीड है, इसलिए इन दोनों बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शराब की दुकानों पर बैठाकर शराब पिलाने पर लगेगी रोक
आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब की दुकानों पर बैठाकर शराब पिलाने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों की पालना के लिए मॉनिटरिंग के निर्देश
जिला परिवहन अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही, हेलमेट और सीट बेल्ट नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए भी प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। ‘अतिक्रमण भी हादसों का एक प्रमुख कारण’
बैठक में कलेक्टर ने जिले की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमणों को दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताया। उन्होंने संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध स्थान पर शराब की दुकान के संचालन की अनुमति नहीं दी जाए और निर्धारित नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार मीणा, जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल, जिला आबकारी अधिकारी मुकेश प्रजापत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *