मुख्य बातें

भोपाल में गूंजेगी एआर रहमान की सुरमयी आवाज: फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा, एआर रहमान को देखने के लिए उमड़े फैंस – Bhopal News

भोपाल में गूंजेगी एआर रहमान की सुरमयी आवाज:  फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा, एआर रहमान को देखने के लिए उमड़े फैंस – Bhopal News

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए आज खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान शुरू होने वाला है। सभी के लिए प्रवेश खुला रखा है। कॉन्सर्ट और फिल्म प्रमोशन के लिए दिव्येंदु शर्मा, ज्हान्वी कपूर, और रवि किशन और राम चरण भोपाल पहुंच चुके हैं।

भेल दशहरा मैदान पर एआर रहमान को सुनने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरा मैदान खचाखच भर गया है। ठीक 8:30 बजे से रहमान का कॉन्सर्ट शुरू हो जाएगा।

एआर रहमान के लिए यह स्टेज तैयार किया गया है।

एआर रहमान के लिए यह स्टेज तैयार किया गया है।

स्टेज के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

स्टेज के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

फिल्म पेद्दी के बारे में

फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

तस्वीरों में देखिए

एक्टर रवि किशन।

एक्टर रवि किशन।

जाने माने सिंगल एआर रहमान और एक्टर राम चरण। वीडियो :मनिंदर सिंह

जाने माने सिंगल एआर रहमान और एक्टर राम चरण। वीडियो :मनिंदर सिंह

ज्हान्वी कपूर की तस्वीर भोपाल एयरपोर्ट पर।

ज्हान्वी कपूर की तस्वीर भोपाल एयरपोर्ट पर।

दिव्येंदु शर्मा भोपाल एयरपोर्ट पर फैंस से मिलते हुए।

दिव्येंदु शर्मा भोपाल एयरपोर्ट पर फैंस से मिलते हुए।

फैंस के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं ज्हान्वी कपूर।

फैंस के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं ज्हान्वी कपूर।

राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *