मुख्य बातें

सलूंबर के कूण में व्यापारी से लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार, लूट का माल बरामद; बाइक जब्त – Salumber News

सलूंबर के कूण में व्यापारी से लूट का खुलासा:  दो आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार, लूट का माल बरामद; बाइक जब्त – Salumber News

सलूंबर पुलिस ने एक व्यापारी से हुई लूट की वारदात का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। कूण थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। दो बाइक पर आए बदमाशों ने रोका यह घटना 17 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे हुई थी। कारोबारी मनोहर लाल लक्षकार अपनी चांदी की दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बाइक से नीचे गिरा दिया और लगभग 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूट का माल किया बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया माल बरामद कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनसे जुड़े अन्य सुराग भी जुटा रही है। साइबर सेल की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर नेटवर्क की मदद से पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर नज़र रखी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है। इनकी रही मुख्य भूमिका ​इस सफल कार्रवाई में कूण थानाधिकारी निलेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रमेशचन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल गजेन्द्र सिंह, सूर्यवीर सिंह, चन्दूलाल के साथ साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह और युवराज सिंह की विशेष भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *