मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर 4 में महिलाओं का धरना जारी है, महिलाएं अपने मकान को सेटबैक की कार्रवाई से बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं। इसी क्रम में सेक्टर 3 और 4 की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मिला जहां उन्होंने अपने मकान को बचाने की गुहार लगाई।
वही महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह उनको आश्वासन दिया कि सरकार आपके हित में कार्य कर रही है, और हमारा पूरा प्रयास है कि हम आपको इस परेशानी से निकालेंगे। सेक्टर 4 में धरने पर बैठी महिलाएं लगातार शहर के जनप्रतिनिधियों से मिल रही है कुछ दिन पहले में है भाजपा नेता विनीत शारदा से मिली थी तब भी उनको यही आश्वासन मिला था इसके अलावा कैंट विधायक अमित अग्रवाल से भी महिलाओं की इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। सेक्टर 2 में भी प्रदर्शन जारी
वहीं दूसरी ओर सेक्टर 2 में भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन भीषण गर्मी में भी जारी है वहां भी महिलाएं सुबह से ही सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन करती हैं और अपने मकान को बचाने की गुहार लगा रही है इसके साथ-साथ महिलाएं भगवान से भी गवार लगाते हुए पूजा अर्चना भी करते हैं। दोनों जगह धरने पर बैठी महिलाओं का साफ कहना है कि जब तक हमें इस बात का कोई लिखित प्रमाण नहीं मिलता कि हमारे मकान आवास विकास द्वारा चलाई जा रही सेटबैक की कार्रवाई के तहत नहीं टूटेंगे तब तक हमारा धरनाचालू रहेगा
Source link
