मुख्य बातें

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार: अंग्रेजी शराब की 16 अवैध बोतल बरामद, बिहार का रहने वाला – gurugram News

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार:  अंग्रेजी शराब की 16 अवैध बोतल बरामद, बिहार का रहने वाला – gurugram News

हरियाणा रेलवे पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसपी रेलवे हरियाणा नीतिका गहलोत के आदेश पर जीआरपी गुरुग्राम क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथिलेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर बदल गांव का निवासी है। फिलहाल वह पश्चिमी दिल्ली के विकास नगर, अतर सिंह कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे संदिग्ध अवस्था में रोका और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की 16 बोतलें बरामद हुईं। मामले की जांच कर रही पुलिस मामले में जीआरपी गुरुग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61/4/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। जीआरपी पुलिस के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *