आयुर्वेद नर्सेज के नवीन जॉब चार्ट के विरोध में प्रदेश के आयुष नर्सेज संगठन ने सोमवार को आयुर्वेद निदेशालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इनकी विभाग द्वारा जारी किए गए वर्तमान जॉब चार्ट को नर्सेज विरोधी बताते हुए इसे तुरंत बदलने की मांग सहित अन्य मांगे है। इनको लेकर आयुर्वेद निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक धर्मेन्द्र फोगाट ने बताया- आयुर्वेद विभाग द्वारा कार्मिकों के कर्तव्य और कार्यक्षेत्र निर्धारण के लिएनवीन जॉब चार्ट तैयार किया गया है। इस जॉब चार्ट कमेटी में सभी सदस्यों के रूप में मात्र चिकित्सक वर्ग से ही सदस्य शामिल करते हुए नर्सेज संवर्ग का पक्ष सुने बिना मनमाने ढंग से दुर्भावनापूर्ण जॉब चार्ट तैयार कर चिकित्सक वर्ग को समस्त उत्तरदायित्वों से मुक्त रखने और सभी कार्य और जिम्मेदारियाँ नर्सेज वर्ग पर थौप देने का षडयंत्र रचा गया है। इस बाबत आयुष नर्सेज संघों की ओर से संशोधन के लिए कई मांग बार मांग व प्रदर्शन किए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से रोष है। नर्सेज हितों की रक्षा के लिए प्रदेश के सभी छोटे-बड़े नर्सिंग संगठन आपसी मतभेद भुलाकर एक जाजम (मंच) पर आए और संयुक्त मोर्चे के बैनर तले वर्ष 2020 के बाद सेवा में आए युवा नर्सेज सहित कनिष्ठ, वरिष्ठ और बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थी आयुर्वेद निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे। विभाग द्वारा जारी किए गए वर्तमान जॉब चार्ट नर्सेज विरोधी है और इसे तुरन्त बंदला जाए। साथ ही वेतन विसंगति सुधार, कैडर रिव्यू, पदनाम परिवर्तन और नर्सिंग भत्ते में बढ़ोतरी जैसी लंबित मांगों का समाधान किया जाए। प्रदर्शन में राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति, राजस्थान आयुष नर्सेज महासंघ, राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन, राजस्थान आयुष नर्सेज परिषद, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, राजस्थान अनुसूचित जाति/जनजाति एसोसिएशन सहित विभागीय सभी नर्सेज ने संयुक्त रूप से भाग लिया। बाद में आयुर्वेद निदेशक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। अगर नए जॉब चार्ट को वापस नहीं लिया गया तो आन्दोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में गिर्राज प्रसाद शर्मा, धर्मेन्द्र फोगाट, चम्पालाल घारू, रविन्द्र कुमार व्यास, बाबूलाल मीणा, छीतरमल सैनी, धनुष मीना आदि शामिल हुए। ………. पढें ये खबर भी…. आज भी कर सकेंगे स्कैन आंसर शीट के लिए आवेदन:सीबीएसई ने तीसरी बार डेट बढा़ई; 12वीं स्टूडेंटस को राहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं स्टूडेंटस के लिए स्कैन आंसर शीट हासिल करने की डेट तीसरी बार बढ़ा दी है। पहले ये डेट 22 मई थी। जिसे बढ़ाकर 23 मई और बाद में इसे 24 मई कर दिया। अब इसे 25 मई कर दिया है। (पूरी खबर पढें)
Source link
