मुख्य बातें

पंचायत समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव: बवानीखेड़ा उपाध्यक्ष बिंदुराम के खिलाफ 8 जून को होगी बैठक – Bhiwani News

पंचायत समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव:  बवानीखेड़ा उपाध्यक्ष बिंदुराम के खिलाफ 8 जून को होगी बैठक – Bhiwani News

भिवानी के बवानीखेड़ा पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिंदु राम के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रास्ताव को लेकर 8 जून को बैठक होगी। भिवानी के एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 62 तथा हरियाणा पंचायती राज नियमावली, 1995 के नियम 10 के तहत पंचायत समिति बवानी खेड़ा के उपाध्यक्ष बिंदु राम के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक 8 जून को सायं साढ़े 3 बजे कार्यालय पंचायत समिति एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बवानी खेड़ा में आयोजित होगी। एडीसी ने पंचायत समिति बवानीखेड़ा के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित होकर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बैठक से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *